रायपुर (चैनल इंडिया)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के हर काम को पूरा कर रहे हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास किसानों का वादा पूरा कर रहे हैं। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी बंधन का पैसा हम दे रहे हैं। सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है। बहुत अच्छा काम हो रहा है। ई-20 पेट्रोल को लेकर ‘मोदी सिर्फ वोटों की भाषा समझते हैं’ वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी 12 सालों में देश को आगे ले जा रहे हैं। उनका नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज हर क्षेत्र में तेजी से देश विकास कर रहा है। इसको पूरा देश जान रहा है। चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो। 12 साल पहले दसवें स्थान पर देश था, उसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा किए हैं। नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। इसको पूरा देश देख रहा है।
संसद में ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को पेश किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसका स्वागत हैं। इससे देश को लाभ होगा। बस्तर के कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने को प्रोपगेंडा बताए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कायदे से खुश होना चाहिए क्योंकि चार दशकों से ज्यादा समय तक बस्तर नक्सलवाद से ग्रसित रहा है, जिसके खात्मे के बाद अब 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा।
असम में बाढ़ पीडि़तों की मदद पांच करोड़ की सहायता
असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर चर्चा की और राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली।