रायपुर में फ्रीमेसन्स की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न, नए क्षेत्रीय प्रमुख की घोषणा

रायपुर में फ्रीमेसन्स की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न, नए क्षेत्रीय प्रमुख की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित होटल सयाजी में ‘रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ वेस्टर्न इंडिया’ (RGLWI) की विशेष अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। फ्रीमेसन्स ऑफ रायपुर के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में देश और पश्चिम भारत के संगठनात्मक नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान वर्तमान ग्रैंड मास्टर ने आर.डब्ल्यू. ब्रो. तरुण श्रीवास्तव को ‘रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ वेस्टर्न इंडिया’ का नया रीजनल ग्रैंडमास्टर-इलेक्ट नियुक्त किए जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ नए नेतृत्व का स्वागत किया।

देशभर से पहुंचे फ्रीमेसन्स प्रतिनिधि

कार्यक्रम में वर्तमान ग्रैंड मास्टर एम.डब्ल्यू. ब्रो. जी.के. सेल्वाराजन, आर. वर्शिपफुल मास्टर सुभाष लक्ष्मण सराफ, ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के पदाधिकारी और वेस्टर्न रीजन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में देशभर के करीब 100 लॉज के प्रतिनिधियों सहित लगभग 600 फ्रीमेसन्स प्रतिनिधियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ।

सामाजिक कार्यों और संगठन के विस्तार पर चर्चा

अर्धवार्षिक बैठक के दौरान संस्था की आगामी सामाजिक कल्याण गतिविधियों और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने भविष्य में सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों राकेश दवे, श्रेयांश गुमाश्ता, रमनदीप और राजेश गुप्ता सहित विभिन्न कार्यकारी समितियों के सदस्यों ने देशभर से पहुंचे सभी प्रतिनिधियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक को फ्रीमेसन्स संगठन के आगामी नेतृत्व और सामाजिक गतिविधियों की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया।