दीपावली के पूर्व निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने ली बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दीपावली के पूर्व निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने ली बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज निगम मुख्यालय भवन में साप्ताहिक टीएल बैठक ली। उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर उनकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। 

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में पार्किंग के क्षेत्र का अवैध गोदाम के रूप में उपयोग किए जाने से सम्बंधित सभी प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही करके नियमानुसार पार्किंग के क्षेत्र का उपयोग पार्किंग के लिए करवाया जाना सुनिश्चित करवाएं। 

आयुक्त ने शहर में ठंड के मौसम को देखते हुए स्ट्रीट लाइट टाइमर को रिसेट करवाकर सूर्यास्त के तत्काल पश्चात स्ट्रीट लाइट जलवाया जाना सुनिश्चित करने और दीपावली पर्व के पूर्व शहर में सभी स्ट्रीट लाइट शत -प्रतिशत संख्या में जलवाया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाये। आयुक्त ने दीपावली पूर्व समुचित स्ट्रीट लाइट संधारण कार्य करने तत्काल प्रत्येक जोन को 100 नग लाइट फिटिंग निगम मुख्यालय विद्युत विभाग से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। 

आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को सभी जोनों के समस्त व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिदिन जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में व्यवसायिक क्षेत्रों में कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।