Raipur Breaking : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अवैध घुसपैठ के मामलों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Raipur Breaking : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अवैध घुसपैठ के मामलों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। मंत्रालय में बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अनाधिकृत और अवैध प्रवासियों के संबंध में बैठक लेकर सभी जिलों में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली और आगे की कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलों में अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।