कोरोना काल में रिसॉर्ट में शराब खोरी करने वाली कांग्रेस बस्तर विकास विरोधी : आशु आचार्य
जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट
जगदलपुर। आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चल रही है। इसमें नि:संदेह ही बस्तर के विकास के लिए कई आवश्यक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस बात से कांग्रेस के पेट में मरोड़ हो रही है। यह कहना है भाजपा युवा नेता आशु आचार्य का।
आचार्य ने कहा कि यह वही रिजॉर्ट है जिसमें कोरोना के समय तत्कालीन सरकार भूपेश सरकार के जानकारी में यहां पर असम के कांग्रेसी विधायकों को छुपाया गया था और जमकर शराब खोरी भी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
क्या उस समय कोरोना के भारी संक्रमण के बीच बाहरी मेहमानों को क्षेत्र में लाना और क्षेत्र की जनता की जान को खतरे में डालना सही था?
जगह का उपयोग एक सरकार विकास फैसले के लिए कर रही है तो एक ने अपने स्वार्थ के लिए किया था।
जनता देख रही है कि एक और बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भी छेत्र के विकास के इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल है और एक और इनका संगठन इसी चर्चा का विरोध कर रही है।
कांग्रेस ऐसे नीचे स्तर की राजनीति छोड़कर जनता के हित में कोई कार्य करें तो ज्यादा उचित होगा।

admin 




