विधायक कवासी लखमा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत

विधायक कवासी लखमा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत

रायपुर। सनातन देश धर्म की रक्षा के लिए संत राजीव लोचन महाराज ने हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील की थी। इस अपील पर विधायक का कवासी लखमा ने संत पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि बाल ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे पूज्य संत को शादी करने और बच्चे पैदा करने का बयान दिया। बयान के खिलाफ संतोंऔर हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विरोध जताया। रविवार को सिविल लाइन थाने में  हिंदू समाज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत करते हुए विधायक कवासी लखमा पर एफआई कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। एफआईआर दर्ज कराने वालों में महाराज राजेश्वरानंद महाराज, साध्वी सौम्या जी, संजय क़ानूँगा, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, जिला मंत्री बंटी कटरे जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, व सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।