अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सीएम ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सीएम ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में शामिल होकर रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेल और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण के दो महत्वपूर्ण आधार बताया।