सीसीपीएल-3 : बस्तर बायसंस ने राजनांदगांव को 24 रनों से हराया,राहुल प्रधान रहे प्लेयर ऑफ मैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

9 जून का पहला मैच बस्तर बायसंस तथा राजनांदगांव पैथर्स के मध्य खेला गया। राजनांदगांव पैथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 185 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से राहुल प्रधान ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अतिरिक्त ऋषि शर्मा तथा शशांक चंद्राकर ने 25-25 रनों का योगदान दिया।
राजनांदगांव पैथर्स की ओर से सुमित रुईकर ने 3 विकेट, सत्यम दुबे तथा भावेश साहू ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैथर्स 19.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से कप्तान अजय मंडल ने 60 रन तथा आशिष डहरिया ने 42 रन बनाये। दोनों के मध्य पहले विकेट के लिये 109 रनों की साझेदारी हुई।
बस्तर बायसंस की ओर से अब्दुल अनस खान ने 3 विकेट तथा उत्कर्ष तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किया।
बस्तर बायसंस ने 24 रनों से मैच जीत लिया। राहुल प्रधान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

admin 




