विराट कोहली का टी20 रिकॉर्ड तोड़ "बाबर आजम" निकले आगे, अब सिर्फ रोहित शर्मा से है मुकाबला
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में एक खास उपलब्धि हासिल की है। जी हां! बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने यह खास उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 41 रन की पारी के दौरान बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। पहले स्थान पर ट्रॉफी जीतने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काबिज हैं। भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मैच में बाबर आजम ने 41 रन की पारी खेली जिससे उनके नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 4192 रन हो गए हैं और वह भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा टी20 बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

admin 




