रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब पिलाने के बाद वारदात का आरोप
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली महिला को आरोपियों ने सरोना स्थित शराब दुकान के पास ले गए। आरोप है कि वहां महिला को शराब पिलाई गई। इसके बाद आरोपी उसे सरोना क्षेत्र के एक ऐसे स्थान पर ले गए, जहां अंधेरा था और सर्विस रोड पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
स्कूल मैदान में भी वारदात का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने इसके बाद महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले जाकर दोबारा शराब पिलाई। यहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
आजाद चौक थाने में दर्ज हुई शिकायत
घटना के बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने आजाद चौक थाना पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर जीरो में मामला दर्ज किया। चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना के अंतर्गत आता है, इसलिए प्रकरण को आगे की जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।
नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष और दुर्गा समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
admin




