तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, चालक घायल
महाराणा प्रताप चौक ओवरब्रिज से उतरने के बाद हुआ हादसा, सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रोड पर राजीव गांधी चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। दुर्घटना महाराणा प्रताप चौक ओवरब्रिज से उतरने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि कार रायपुर की ओर से आ रही थी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कभी शराब के नशे में वाहन चलाने तो कभी गुटखा थूकने के दौरान वाहन अनियंत्रित होने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
admin
















