दलदल सिवनी में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के नए भवन का लोकार्पण, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दलदल सिवनी शाखा के नए भवन का लोकार्पण 7 जुलाई 2026 को किया गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तेवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन भवन का उद्घाटन किया। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के ग्राहकों को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक हरविंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) रविन्द्र नाथ जोगी, शाखा प्रबंधक सरिता रेड्डी, सहायक प्रबंधक सोनी केशवानी तथा कार्यालय सहायक पारुल पटेरिया और रीना कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक भी शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य डिजिटल सुविधाओं के उपयोग और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कार लोन, होम लोन, गोल्ड लोन समेत बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की भी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं और उत्पादों की सराहना करते हुए बैंक कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली की प्रशंसा की। उनका कहना था कि बैंक की बेहतर सेवा और नई सुविधाओं से ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा।
बैंक प्रबंधन के अनुसार, नए भवन के संचालन से शाखा की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और ग्राहकों को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक बैंकिंग वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

admin 




