महादेव घाट छठ महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
महादेव घाट के छठ महापर्व में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। महादेव घाट में आयोजित होने वाले छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज है। इसी कड़ी में छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति का निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने का आश्वासन दिया।
इस दौरान आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, संरक्षक संजय श्रीवास्तव, संरक्षक शशि सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को छठ महापर्व के आयोजन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल होने की सहमति जताई।
admin
















