Live : राष्ट्रपति ने जारी की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त

Live : राष्ट्रपति ने जारी की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन रायपुर से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किश्त की एक-एक हजार रुपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण की। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किश्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा की। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट की। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा की।

लाइव देखने लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/live/bhaQDiLwAYs?si=XfarX141PRijXDBS