हर चीज में असहयोग करती है कांग्रेसः सीएम विष्णुदेव साय 

हर चीज में असहयोग करती है कांग्रेसः सीएम विष्णुदेव साय 

मोदी की अपील का विरोध करने पर भड़के

रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कांग्रेस को रास नहीं आई है। इस पर उठे विरोध के स्वर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है। देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है। 

नई दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जो स्थिति चल रही है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का खपत कम करने का आह्वान किया है। हम भी उस पर अमल कर रहे हैं, हमने भी अपना कारकेड में गाडिय़ों की संख्या कम दी है। दिल्ली प्रवास की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा भी साथ में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान चला रहे है। अग्रणी बस्तर अभियान चला रहा है, लोगों के कार्ड बनवा रहे हैं, उसकी जानकारी देंगे।

इस दौरान केंद्र द्वारा फसलों की अधिकतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने से बहुत से फसलों का एमएसपी बढ़ाया है। धान का भी एमएसपी बढ़ा है। इससे बहुत से किसानों को लाभ होगा।