उपस्वास्थ्य केंद्र रिसगांव को मिली नई एंबुलेंस,पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने रामू रोहरा और प्रकाश बैस का किया आभार व्यक्त

उपस्वास्थ्य केंद्र रिसगांव को मिली नई एंबुलेंस,पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने रामू रोहरा और प्रकाश बैस का किया आभार व्यक्त

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट

नगरी। प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,की यथार्थ प्रयास से धमतरी जिला के नगरी विकास खंड के अंतिम छोर पर बसे वनांचल ग्राम पंचायत रिसगांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र रिसगांव के लिए एक नया एंबुलेंस मिला है, जो उप स्वास्थ्य केंद्र रिसगांव के वनांचल क्षेत्र में मरीजों के अस्पताल लाने व ले जाने की सुविधा के लिए ग्रामीणों द्वारा विगत दिवस 10 अक्टूबर को आमाबहार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 2024 में आनलाइन आफ लाइन भाजपा सदस्य के लिए कार्यक्रम के  दौरान ग्राम आमाबहर के रंगमंच में हुआ।

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की स्वास्थ संबंधित बीमार मरीजों को बेहतर सुविधा हेतु अस्पताल लाने ले जाने एंबुलेंस की मांग की इस पर  भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल को वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर तत्काल मोबाइल से जानकारी देकर रिसगांव उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एंबुलेंस गाड़ी की मांग किया था। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा नया एंबुलेंस स्वीकृति मिला जो विगत दिवस को उप स्वास्थ्य केन्द्र रिसगांव को नई एंबुलेंस गाड़ी प्रदान किया गया है जो अस्पताल परिसर में मरीजों की सेवा 24 घंटे सेवा प्रदान के लिए रहता है।

इस स्वीकृति के  बाद तत्काल 14 अक्टूबर को नया एंबुलेंस गाड़ी अस्पताल में पहुंच चुका है इस  बात की खुशी को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी प्रकाश बैस का वनांचल क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि सहित सरपंच ग्राम पंचायत रिसगांव ममता अग्रवानी ,योगेश अग्रवानी,कोमल,बुधलाल,बीरेंद्र, भगत, बिरसिंग जयनंद ,बिशाका बाई ,विजय सोमनाथ, सहित रिसगांव क्षेत्र से लगे सभी वनांचल वासियों ने आभार व्यक्त किया है