शंकराचार्य आश्रम रायपुर में शारदीय नवरात्रि में होगा विशेष पूजन
रायपु। श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों से चल रही है। विश्व में एक मात्र स्फटिक मणिमय विग्रह भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का रायपुर के बोरियाकला रायपुर में स्थापित है। यह श्री विद्या की अधिष्ठात्री देवी है। परम पूज्य ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के अथक प्रयास से आज हमारे रायपुर में श्री विद्या साधना का एक दिव्य स्थान है। आश्रम प्रभारी परम पूज्य यतिप्रवर दण्डी स्वामी श्री इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में रात्रि काल विशेष नवरात्रि पूजन प्रतिदिन होगा। अखण्ड ज्योति स्थापना 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगी। बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित होंगे। ऐसा कहा जाता है कि माता राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की साधना से सभी की मनोकामना पूर्ण होती हैं। क्योंकि यह भोग एवं मोक्ष दोनों प्रदान करती है। इनकी साधना के लिए सहस्त्र नाम पाठ विविध द्रव्यों से अर्चन हवन एवं मंत्र जाप से की जाती है। यह साधना नवरात्रि में विशेष फल प्रदान करने वाली होती है।
admin



