रेलवे ने बदला फैसला: चार मेमू ट्रेनें फिर से बहाल, कुछ ट्रेनें अब भी रहेंगी रद्द

रेलवे ने बदला फैसला: चार मेमू ट्रेनें फिर से बहाल, कुछ ट्रेनें अब भी रहेंगी रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में संशोधन किया है। पहले जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई थी, उनमें से चार मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। रेलवे के नए आदेश के अनुसार ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी।

चार मेमू ट्रेनें फिर से बहाल

संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को निम्नलिखित ट्रेनें अब रद्द नहीं रहेंगी और निर्धारित समय पर चलेंगी—

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू

  • 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू

  • 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू

  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

रेलवे की संशोधित सूची के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी—

  • 23 जुलाई – 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

  • 23 जुलाई – 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर

  • 23 जुलाई – 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू

  • 24 जुलाई – 68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इस ट्रेन का रहेगा आंशिक परिचालन

रेलवे ने बताया कि 23 जुलाई को चलने वाली 68861/68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी तथा वहीं से वापस रवाना होगी। बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण बदलाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांचने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।