रायपुर में 40 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का किया सामूहिक श्रवण, बना विश्व रिकॉर्ड

रायपुर में 40 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का किया सामूहिक श्रवण, बना विश्व रिकॉर्ड

मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम है : तरुण चुघ

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने रविवार को रायपुर में 40 हजार लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 138 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया यह कार्यक्रम रायपुर उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 56 मंडी ग्राउंड मे आयोजित किया गया था । इस अवसर पर श्री चुघ ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने की प्रेरक कहानियों, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को सामने लाते हैं।

*'मन की बात कार्यक्रम आज जन आंदोलन बन चुका है':- तरुण चुघ*

श्री चुघ ने कहा कि रायपुर में एक साथ 40 हजार लोगों द्वारा मन की बात का श्रवण अपने आपमें एक विश्व रिकॉर्ड है , जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के अधिकारीक दल द्वारा घोषित किया गया । जो छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह तथा प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि मन की बात आज जनआंदोलन बन चुका है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, अमरजीत सिंग छाबड़ा , राहुल राय , इंद्रजीत सिंह गोल्डी, सूर्यकांत राठौड, गुंजन प्रजापति, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन, वात्सल्य मूर्ति, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व आमजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना।