प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार संग मिले सांसद संतोष पाण्डेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार संग मिले सांसद संतोष पाण्डेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अपने परिजनों के साथ सौजन्य भेंट की। मुलाकात आत्मीय और पारिवारिक वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

सांसद संतोष पाण्डेय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्नेह और आत्मीयता हमेशा प्रेरणा देने वाली रही है। उन्होंने मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।