प्रदेश कार्यालय में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों और मांगों को सुन निकाला समाधान

प्रदेश कार्यालय में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों और मांगों को सुन निकाला समाधान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में सोमवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

सहयोग केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें और मांग पत्र कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी आवेदकों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं नीतिगत एवं प्रक्रियाधीन मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सहयोग केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान हो सके।