कनिष्का फाउंडेशन ने लाखे नगर में की गौसेवा 

कनिष्का फाउंडेशन ने लाखे नगर में की गौसेवा 

रायपुर। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा लाखे नगर स्थित गौशाला में गौ सेवा का पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी, शकीला खान, उपाध्यक्ष मोहित पुजारी, सहसचिव आशीष द्विवेदी, नाजनीन खान, कीर्ति ताम्रकार सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर गौशाला में गायों को हरा चारा, भाजी, केले एवं गुड़ खिलाकर सेवा की।

संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने बताया कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं करुणा की भावना को बढ़ावा देना रहा। अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निकिता अंदानी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए संस्था उनकी आभारी है एवं धन्यवाद ज्ञापित करती है।