कवर्धा में सनसनीखेज खुलासा: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में 4.30 करोड़ रुपये के गबन का भंडाफोड़, विभागीय कर्मचारी गिरफ्तार

कवर्धा में सनसनीखेज खुलासा: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में 4.30 करोड़ रुपये के गबन का भंडाफोड़, विभागीय कर्मचारी गिरफ्तार
कवर्धा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विभाग के दो वितरण केंद्रों में 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में पुलिस ने विभागीय कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में पदस्थ रहते हुए उपभोक्ताओं से वसूली गई कंपनी की राशि को बैंक खाते में जमा न कर गबन किया, जिसमें रवेली केंद्र में 3 करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपये तथा मरका केंद्र में 1 करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपये की हेराफेरी उजागर हुई है। विभागीय शिकायत पर पिपरिया थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और गबन की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में पिपरिया पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।