आज से महंगी हुई बिजली नया टैरिफ हुआ लागू, 30 से 50 पैसे यूनिट की बढ़ोतरी
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में आज एक जुलाई से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें लागू हो गई हैं, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली की कीमत में 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के फैसले के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के विभिन्न स्लैब में बिजली की दरों में संशोधन किया गया है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।
नई टैरिफ व्यवस्था के तहत अलग-अलग खपत श्रेणियों में प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित बिजली दरें एक जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। अब सभी उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
नई दरें
100 यूनिट तक: 4.10 रुपये से बढक़र 4.40 रुपये प्रति यूनिट
101 से 200 यूनिट तक: 4.20 रुपये से बढक़र 4.50 रुपये प्रति यूनिट
201 से 400 यूनिट तक: 5.60 रुपये से बढक़र 6.00 रुपये प्रति यूनिट
401 से 600 यूनिट तक: 6.60 रुपये से बढक़र 7.00 रुपये प्रति यूनिट
600 यूनिट से अधिक: 8.30 रुपये से बढक़र 8.80 रुपये प्रति यूनिट

admin 




