माडम सिल्ली बांध में दरार! पानी की गंगरेल में शिफ्टिंग
धमतरी (चैनल इंडिया)। धमतरी में 105 साल पुराने मॉडम सिल्ली बांध में दरार की खबर है। इस खबर से जल संसाधन विभाग में खलबली मच गई है। आनन-फानन में बांध का पानी खोलकर गंगरेल बांध में शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि दबाव कम हो सके। साथ ही साथ विभाग के ईई, एसडीओ, इंजीनियर और टेक्निकल टीम मौके पर पहुँच गई है।
मॉडम सिल्ली बांध में दरार की खबर के बाद विभाग ने मरम्मत शुरू कर दिया है। बड़ी आफत की आशंका में बड़े पैमाने पर बोरों में गिट्टी भर कर रखा गया है। दो जेसीबी भी तैनात कर दिए गए हैं और लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कैमरे पर आने से बच रहे हैं। वैसे उनका दावा है कि, ये छोटी सी समस्या है, लेकिन मामला छोटा है तो तैयारी बड़ी क्यों है। धमतरी कलेक्टर ने कहा है कि बरसात में बारिश कम होने के कारण गंगरेल बांध को मॉडम सिल्ली के पानी से भरा जा रहा है। मॉडम सिल्ली बांध ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम वाला पूरे एशिया में इकलौता बांध है। इसे 1923 में अंग्रेजों ने बनाया था, इसके निर्माण में सीमेंट का इस्तेमाल नही हुआ है। ये सारी चीजें इस बांध को बेहद खास बनाती है।

admin 




