खाना बनाने को लेकर बहन से विवाद, एलएलबी छात्रा ने कीटनाशक पीकर दी जान
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 21 वर्षीय एलएलबी छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान सिम्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, भटचौरा निवासी संध्या कुमारी बलौदाबाजार में एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। घर में खाना बनाने को लेकर उसका अपनी बहन से विवाद हुआ। विवाद के बाद संध्या ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
admin



