देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर छत्तीसगढ़

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर छत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘डीपी वल्र्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया तथा देश-विदेश से आए प्रोफेशनल गोल्फ खिलाडिय़ों का छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान एवं प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।