महादेव सट्टा ऐप मामला: सीबीआई की टीम ने रायपुर में मोहित सोमानी के निवास पर दी दबिश, रायगढ़ जेल में बंद हैं आरोपी

महादेव सट्टा ऐप मामला: सीबीआई की टीम ने रायपुर में मोहित सोमानी के निवास पर दी दबिश, रायगढ़ जेल में बंद हैं आरोपी
रायपुर: बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App) मामले में केंद्रीय जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है। इसी सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के निवास पर अचानक दबिश दी है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि मोहित सोमानी ऐप के मुख्य प्रमोटरों से यूजर आईडी लेकर सट्टा संचालन और अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल था।

बता दें कि इससे पहले रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित सोमानी को गोवा से गिरफ्तार किया था, और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत रायगढ़ जेल में निरुद्ध है। महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए केंद्रीय और स्थानीय जांच एजेंसियां लगातार दबिश दे रही हैं। इस ताजा कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों में हड़कंप मच गया है।