'मासी' अवतार में दिखें अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन के फैंस का इंतजार अब ख़त्म हो चुका है। जी हां! 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर बिहार के पटना शहर में पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर लॉन्च किया गया। मेकर्स के इस अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच सनसनी फैला दी थी, हर कोई टकटकी लगाए इंतजार में बैठा रहा अब ये इंतजार फाइनली खत्म हो गया है और अल्लू अर्जुन की मच-अवेटेड फिल्म का ट्रेलर फैंस के सामने आ गया है, जहां एक्टर का तूफानी अंदाज देखने को मिला।

अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर ने फैंस को खूब अमेज किया है मासी एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर अल्लू अर्जुन के चाहने वालों का दिल जीत रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट में अल्लू की फहाद फासिल से सीधी टक्कर दिखाई जाएगी। क्योंकि पिछले पार्ट का अंत भी इसी ट्रैक पर हुआ था। ट्रेलर में धमाकेदार डायलॉग्स का तड़का देखने को मिला, जिसे सुन फैंस काली बजाए बिना नहीं रह पाए। जैसे 'ढाई अक्षर नाम छोटा है लेकिन साउंड बड़ा है', 'पुष्पा का उसूल कर लेगा वसू 'पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या इंटरनेशनल है...', 'फायर नहीं वाइल्ड फायर है...'
इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है हाल ही में अल्लू का नया पोस्टर लॉन्च हुआ था जहां वो हाथ में दो कुल्हाड़ी लिए खुंखार अंदाज में नजर आ रहे थे। एक्टर का फिल्म से हर लुक जबरदस्त हिट रहा है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin 




