कम तेल की थाली लाएगी भारत में स्वास्थ्य व खुशहाली : सुमित्रा दहिया

कम तेल की थाली लाएगी भारत में स्वास्थ्य व खुशहाली : सुमित्रा दहिया

रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान "कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली" को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर जागरुकता अभियान चला रहा है । इसी कड़ी में जागरुकता लाने के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य सुमित्रा दहिया ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा किया।

दौरे के प्रथम दिवस सुमित्रा दहिया बसना पहुँची, जहाँ उन्होंने स्थानीय विधायक संपत अग्रवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के साथ बसना महिला मोर्चा की टीम से संवाद किया। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों से चाय पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने देश की महिलाओं से आह्वान किया है- "कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली।" इस आह्वान को हमें राष्ट्रव्यापी अभियान बनाना है, इसे लेकर घर घर जाना है और देश की महिलाओं को जागरूक करना है । इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कम तेल वाले संतुलित आहार के फायदे बताना और खान-पान में खाद्य तेल की कम खपत के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न चिन्हांकित स्थानों पर शिविर और लाइव कुकिंग कार्यशाला आयोजित की जानी है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य सुमित्रा दहिया ने कहा कि अधिक खाद्य तेल का उपयोग उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय संबंधित बीमारियों को जन्म देता है। कम खाद्य तेल का उपयोग करके भी हम स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं। इस हेतु भोजन निर्माण कार्यशाला आयोजित की जानी है।

सुमित्रा दहिया ने विश्वास जताया कि आप इस अभियान को घर घर पहुँचाने में पुरजोर परिश्रम करेंगे और अभियान को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाएंगे।

दौरे के द्वितीय दिवस सुमित्रा दहिया ने धरसींवा विधानसभा प्रवास किया। उन्होंने स्थानीय महिला मोर्चा की पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान घरेलू स्वास्थ्य सुधार में अनुकरणीय पहल साबित होगा : विभा अवस्थी

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विधासभाओं में आयोजित चाय पर चर्चा के दौरान स्थानीय महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान घरेलू स्वास्थ्य सुधारों में अनुकरणीय पहल साबित होगा। श्री मोदी द्वारा देश की जनता के स्वास्थ्य हेतु इतनी गंभीरता से चिंता करना स्वागत योग्य है। हम निश्चित अपनी महिला मोर्चा की बहनों के साथ इस अभियान को छत्तीसगढ़ के घर घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान "कम तेल, कम ईंधन - स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र" का संकल्प भी लिया गया। सुमित्रा दहिया के प्रवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बसना और धरसीवां में विशेष रूप से सांसद रूपकुमारी चौधरी, महामंत्री शीतल नायक, पुष्पलता चौहान, मिली बैनर्जी, वंदना राठौड़, प्रतिज्ञा गुप्ता, तिलेश्वरी धुरंधर, रंजीता शर्मा रजनी बिंद सहित बड़ी संख्या में बहनेऔ उपस्थित रहीं।