सौमिल रंजन चौबे होंगे पर्यटन के नए एमडी
विवेक आचार्य पर्यटन से वापस भेजे गए वन विभाग
रायपुर (चैनल इंडिया)। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार 22 आईएएस अधिकारियों और एक आईएफएस अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में छह जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग में हुआ है। 1999 बैच के अधिकारी आईएएस सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। विवेक आचार्य (आईएफएस), जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। इस तरह विवेक आचार्य तीन महीने में संस्कृति और पर्यटन दोनों विभागों की जिम्मेदारी से बाहर हो गए हैं। आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय बनाया गया है।
नई पदस्थापनाएं
भुवनेश यादव: सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार
नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर: कलेक्टर, जिला-कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ
भोसकर विलास संदिपान: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का
रिमिजियुस एक्का: संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार
रणबीर शर्मा: संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर, जिला-गरियाबंद
जगदीश सोनकर: प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
कुंदन कुमार: कलेक्टर, जिला-मुंगेली से कलेक्टर, जिला-कांकेर
अमृत विकास तोपनो: कलेक्टर, जिला-सक्ती से कलेक्टर, जिला-मुंगेली
जयश्री जैन: संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर, जिला-सक्ती
तुलिका प्रजापति: कलेक्टर, जिला-मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी से कलेक्टर, जिला-कबीरधाम
भगवान सिंह उइके: कलेक्टर, जिला-गरियाबंद से संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
हिना अनिमेष नेताम: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं
विकास निगम
गोपाल वर्मा: कलेक्टर, जिला-कबीरधाम से संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
गजेन्द्र सिंह ठाकुर: उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार
तनुजा सलाम: संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर, जिला-मोहला- मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
रोमा श्रीवास्तव: उप सचिव, मंत्रालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा
आकांक्षा शिक्षा खलखो: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
लीना कोसम: परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग से आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग
सौमिल रंजन चौबे: उप सचिव, कृषि से प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई: अपर कलेक्टर, नारायणपुर से अपर कलेक्टर, बिलासपुर
विवेक आचार्य: प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल से वन विभाग