NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की नई परीक्षा तिथि, 21 जून को फिर होगा एग्जाम

NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की नई परीक्षा तिथि, 21 जून को फिर होगा एग्जाम

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब NEET UG परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों को नई तारीख का इंतजार था।

एनटीए के मुताबिक, नीट री-एग्जाम ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर आधारित होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित किए जाने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन किया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराना आवेदन और डेटा ही मान्य रहेगा।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप

एनटीए ने बताया है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए नई एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी जरूरी अपडेट से चूक न हो।

पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI

नीट पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी, कड़ी जांच और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की जाएगी। एनटीए ने छात्रों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

लाखों छात्रों की नजर री-एग्जाम पर

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यह परीक्षा देते हैं। पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई थी। अब दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्र तैयारी में जुट गए हैं।