नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
लरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार में एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। लड़की का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अपनी मां और दादा-दादी के साथ किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई।
जब दादा-दादी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो नाबालिग फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर नाबालिग के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका की मां अपने ब्यूटी पार्लर में थी।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
admin




