छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें
रायपुर। छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 16 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा गोंदिया, पटना, बिलासपुर, छपरा, दुर्ग और बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
• गोंदिया से पटना : 13 और 20 नवंबर
• पटना से गोंदिया : 14 और 21 नवंबर
• बिलासपुर से छपरा : 14 और 21 नवंबर
• छपरा से बिलासपुर : 15 और 22 नवंबर
• दुर्ग से बरौनी : 11 और 18 नवंबर
• बरौनी से दुर्ग : 12 और 19 नवंबर
admin
















