कलयुगी पिता की दरिंदगी: 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी पिता की दरिंदगी: 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मासूम बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।


मां की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है। वहीं स्थानीय वकील एसोसिएशन ने भी स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी की पैरवी नहीं की जाएगी।


फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।