आकांक्षा राठौर को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि
मानव संसाधन प्रबंधन पर किया शोध
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने आकांक्षा राठौर को वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने "भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मानव संसाधन प्रबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में)" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह शोध कार्य दुर्गा कॉलेज, रायपुर के डॉ. विजय कुमार चौबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शोध में मानव संसाधन प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करते हुए छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया गया है।
आकांक्षा राठौर, अजय राठौर की पुत्री एवं आशीष राठौर की धर्मपत्नी हैं। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर उन्होंने अपने शोध मार्गदर्शक, माता-पिता, पति एवं परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया।
उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

admin 




