112 किमी की सडक़ से अबूझमाड़ से मुंबई-नागपुर जाना होगा आसान
केंद्र सरकार ने कोंडागांव-नारायणपुर-गढ़चिरौली स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे 130 डी का दर्जा दे दिया है। 973 करोड़ रुपए की लागत से 112.5 किमी की इस सडक़ से न केवल अबूझमाड़ देश के बड़े महानगरों से जुड़ेगा बल्कि व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगी। नारायणपुर से गढ़चिरौली तक सडक़ का निर्माण शुरू हो चुका है। इससे गढ़चिरौली से नागपुर और आगे मुंबई की यात्रा कम समय में हो सकेगी।

admin 




