सिलतरा को मिला अपना थाना, राजेंद्र सिंह कंवर के नेतृत्व में अब पुलिस सेवाएं होंगी और तेज

सिलतरा को मिला अपना थाना, राजेंद्र सिंह कंवर के नेतृत्व में अब पुलिस सेवाएं होंगी और तेज

रायपुर। पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा का उन्नयन कर थाना सिलतरा का औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में थाना धरसींवा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा किराए क़े भवन में संचालित था। आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज थाना सिलतरा का औपचारिक रूप से रायपुर( ग्रामीण )पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव क़े द्वारा प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (माना ) लम्बोदर पटेल, थाना प्रभारी धरसींवा राजेंद्र दीवान एवं थाना धरसींवा,थाना सिलतरा व चौकी सिलयारी के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।