रायपुर में कल सबसे बड़े और आधुनिक इनडोर प्ले डेस्टिनेशन्स का शुभारंभ

रायपुर में कल सबसे बड़े और आधुनिक इनडोर प्ले डेस्टिनेशन्स का शुभारंभ

टम्बल टेल्स’ खेल बनेंगे किस्से और हर दिन होगा एक नया अनुभव

रायपुर (चैनल इंडिया )। रायपुरवासियों को एक नई और अनूठी सौगात टम्बल टेल्स के रूप में मिलने जा रही है। इस याधुनिक प्ले डेस्टिनेशन्स का भव्य शुभारंभ सेंट्रल एवेन्यू चौबे कॉलोनी राजकुमार कॉलेज के समीप 7 जून को होगा। यह अत्याधुनिक प्ले ज़ोन, लर्निंग सेंटर, आर्केड एवं कैफ़े का अनोखा संगम है, जिसे बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक समग्र अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।


टम्बल टेल्स को रायपुर के सबसे बड़े और आधुनिक इनडोर प्ले डेस्टिनेशन्स में से एक माना जा रहा है। यहां स्थापित विशाल सॉफ्ट प्ले एरिया विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा, शारीरिक गतिविधियों और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें उपयोग किए गए उपकरणों और संरचनाओं का चयन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया है, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।

टम्बल टेल्स केवल एक प्ले ज़ोन नहीं, बल्कि एक ऐसा केंद्र है, जहां खेल के माध्यम से सीखने, खोजने और विकसित होने के अवसर उपलब्ध हैं। यहां बच्चों के लिए समर्पित लर्निंग एवं एक्टिविटी स्पेस, रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र, इंटरैक्टिव अनुभव और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

मनोरंजन के शौकीनों के लिए अत्याधुनिक आर्केड ज़ोन तैयार किया गया है, जहां बच्चे, किशोर और बड़े सभी विभिन्न गेम्स और गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही परिवारों, मित्रों और कॉर्पोरेट समूहों के लिए एक आकर्षक कैफ़े स्पेस भी विकसित किया गया है, जो इसे केवल बच्चों का नहीं बल्कि पूरे परिवार का पसंदीदा गंतव्य बनाता है।

सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि टम्बल टेल्स का उद्देश्य रायपुर में एक ऐसा सामुदायिक केंद्र स्थापित करना है जहां खेल, सीख, मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल एक साथ फलें-फूलें। यह स्थान बच्चों के जन्मदिन समारोहों, कार्यशालाओं, सामुदायिक कार्यक्रमों, पारिवारिक आयोजनों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

टम्बल टेल्स के संस्थापकों का मानना है कि आज के समय में बच्चों और परिवारों को ऐसे सुरक्षित एवं प्रेरणादायक स्थानों की आवश्यकता है,जहां वे स्क्रीन से दूर रहकर गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें,नई चीज़ें सीख सकें और साथ मिलकर यादगार अनुभव बना सकें।