26 दिन में सोना 13 हजार, चांदी 39 हजार रुपए सस्ती

26 दिन में सोना 13 हजार, चांदी 39 हजार रुपए सस्ती
- गोल्ड 1.42 लाख/10 ग्राम, सिल्वर
- 2.40 लाख प्रति किलो
रायपुर (चैनल इंडिया)। सराफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना 26 दिनों में करीब 13 हजार रुपए सस्ता हो चुका है, जिससे अब 24 कैरेट सोने का भाव 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से दाम घटे हैं, जिसके बाद कम कीमत पर गहने खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
रायपुर के सराफा कारोबारी हरख मालू के मुताबिक पिछले 26 दिनों में चांदी की कीमत में करीब 39 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोना भी अपने हालिया उच्च स्तर से करीब13 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। जून की शुरुआत में सोने का भाव लगभग 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह चांदी की कीमत 2.79 लाख प्रति किलो से गिरकर करीब 2.40 लाख प्रति किलो पहुंच गई है।
इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे। जनवरी में सोने का भाव करीब ?1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि चांदी ने ?3.86 लाख प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर बनाया था। हालांकि, इसके बाद वैश्विक परिस्थितियों में आए बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।