CCPL-3 Semifinal : रायपुर रायनोस ने रायगढ लायंस को दिया 117 रनों का लक्ष्य

CCPL-3 Semifinal : रायपुर रायनोस ने रायगढ लायंस को दिया 117 रनों का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा रहा है। 12 जून को दूसरा सेमीफायनल मैच रायगढ लायंस और रायपुर रायनोस के मध्य जारी है। रायगढ लायंस ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया था। 

रायपुर रायनोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 116 रन बनाए। रायपुर रायनोस की ओर से रायपुर रायनोस के केवल 3 बल्लेबाज दहाई का आंकडा पार कर सके। रायपुर रायनोस की ओर से मयंक यादव ने सर्वाधिक 46 रन, षाहबान खान ने 31 रन तथा वैभव साहु ने 24 रनों का योगदान दिया।  

रायगढ लायंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए रायपुर को बडा स्कोर बनाने से रोके रखा। रायगढ लायंस की ओर से आयुश सिंह ठाकुर ने हैट्रीक विकेट के साथ कुल 5 विकेट प्राप्त किए।