CSEB मैदान गुढ़ियारी के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ियारी स्थित CSEB मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बुराई के प्रतीक रावण दहन के साक्षी बने।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा पर्व सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और न्याय की अन्याय पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने दशहरा उत्सव के सफल, भव्य एवं शानदार आयोजन के लिए बड़े भैया रमाकांत शर्मा जी, भैया जितेंद्र साहू जी सहित पूरी दशहरा उत्सव समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
admin





