रायपुर में 8 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर विमोचन 

रायपुर में 8 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर विमोचन 

रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत रूप से पोस्टर का अनावरण कर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन किया। आयोजन समिति के अनुसार सात दिवसीय कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष और नवीन लोढ़ा सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।