गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का मामला, 9 गिरफ्तार
बिलासपुर। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत कार्रवाई की है।
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इसके तहत बाउंड ओवर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
आपत्तिजनक सामग्री पर कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के आपत्तिजनक प्रदर्शन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
admin



