सराफा कारोबार 80 फीसदी चौपट रोज का 25 करोड़ निवेश घटा
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में रोज सोने और चांदी का करीब 50 करोड़ का कारोबार होता है, इसमें से करीब 30 करोड़ का कारोबार निवेश से ही होता है। अब निवेशकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं, तो रोज करीब 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो गया है। 80 फीसदी निवेश भी बंद हो गया है। यही नहीं, आम खरीदारी भी बहुत कम होने के कारण सराफा कारोबारियों की हालत खराब हो गई है।
आम खरीदारी भी 80 फीसदी कम हो गई है। जिनको शादी के लिए जरूरत है, वही खरीदारी हो रही है। कुल मिलाकर रोज का कारोबार अब दस करोड़ से भी कम का रह गया है। चांदी के आयात पर प्रतिबंध के कारण इसके दाम बढऩे की संभावना थी, लेकिन अब दाम कम हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में सराफा का बड़ा कारोबार निवेश से ही चलता है। यहां पर रोज का जितना कारोबार होता है, उसमें से 60 फीसदी हिस्सा निवेश का रहता है। सोने और चांदी के बढ़ते दाम के कारण निवेश में लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन अब बीते करीब एक माह से निवेशकों ने भी निवेश से तौबा कर ली है। काफी कम निवेशक ही निवेश कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि सोने और चांदी के निवेशकों के साथ ही आम खरीदारी भी अब 80 फीसदी प्रभावित हो गई है। शादियों के कारण 20 फीसदी खरीदारी हो रही है। इसका सीजन समाप्त होने के बाद कारोबार और कम हो जाएगा। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सराफा का कारोबार तो अब पूरी तरह से चौपट ही हो गया है। आम खरीदारी सोने और चांदी के बढ़ते दाम के कारण पहले ही कम हो गई है। अब तो चांदी का आयात बंद होने के बाद चांदी का आना भी बंद हो गया तो इसका कारोबार नहीं के बराबर हो रहा है। इसी के साथ सोने के जेवरों की खरीदारी भी नहीं के बराबर हो गई है।
admin




