निधन: ब्रह्मदेव अग्रवाल

निधन: ब्रह्मदेव अग्रवाल

रायपुर। एसबीआई कॉलोनी सुंदरनगर निवासी ब्रह्मदेव अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। ब्रह्मदेव अग्रवाल अग्रवाल अपने पीछे दो पुत्री रूपाली व दीपाली के साथ पुत्र शिवम को छोड़ गए हैं। विनम्र स्वभाव के धनी ब्रह्मदेव अग्रवाल ने चार दशकों तक दैनिक देशबंधु के प्रबंधन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे सांध्य दैनिक चैनल इंडिया में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चैनल इंडिया के प्रधान सम्पादक पवन दुबे समेत चैनल इंडिया परिवार ने ब्रह्मदेव अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की है तथा प्रार्थना की है कि ईश्वर अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दे।