नेशनल हाईवे 130C पर फिर लगा जाम, विशालकाय पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार
गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर यातायात बाधित हो गया है। जुगाड़ के पास सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार, झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच नेशनल हाईवे का करीब 40 किलोमीटर हिस्सा सिंगल लेन है। इस कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस बार सड़क पर पेड़ गिरने के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है, जिसके बाद गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए टीम भेजी गई। पेड़ हटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।
बारिश के दौरान इस हाईवे पर इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आती हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। फिलहाल प्रशासन द्वारा रास्ता जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
admin




