सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा शरबत वितरण

सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा शरबत वितरण

रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि काली माता मंदिर परिसर में सुबह 11:00 बजे से 1:00 तक भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों एवं राहगीरों को राहत देने हेतु शरबत और प्रसाद काले छोले एवं बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पंचायत द्वारा निरंतर समाज हित में कार्य किए जाएंगे।

आज मातृ दिवस पर महिला विंग की अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी का सम्मान किया गया एवं उनकी संस्था मधुधारा को 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग एवं उपहार स्वरूप आवश्यक सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय जैसिंघ, मोहन वर्ल्यानी, मधु बहादुर आर्त्तवानी, रश्मि वाधवा, जीवत बजाज, सुशील दरीरा, रॉकी छुगानी, नानक राम रामरख्यानी, शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य, ललित जैसिंघ, अमर संतवानी, वासु माखीजा, अशोक निहलानी, विशाल नारंग, नरेश पिंजानी, हीरानंद दुल्हानी, संजय आहूजा, रम्मी पारवानी, सुंदर नारवानी, संजय माखीजा, मुरली कोडवानी, कमल वाधवा, चंदन जैसिंघ, चंद्रर विधानी, गिरीश दरीरा, नंदलाल जसवानी, सुरेश जसवानी, धनेश मटलानी उपस्थित थे।