Raipur Breaking : धरसींवा के बाढ़ प्रभावित गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन,123 लोगों को सुरक्षित निकाला

Raipur Breaking : धरसींवा के बाढ़ प्रभावित गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन,123 लोगों को सुरक्षित निकाला

रायपुर। लगातार बारिश के बाद धरसींवा तहसील के कई गांवों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 123 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बाना में 9 परिवारों के 54 सदस्य, गोमची में 4, कथाडीह में 40 और दतरेंगा में 25 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार रेस्क्यू एवं राहत कार्य जारी है।