विवाह समारोह में फूलोदेवी नेताम ने किया पारंपरिक नृत्य

विवाह समारोह में फूलोदेवी नेताम ने किया पारंपरिक नृत्य
रायपुर। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच जब जनप्रतिनिधि अपने परिवार और समाज के बीच पहुंचते हैं, तो उनका एक अलग और सहज रूप देखने को मिलता है। ऐसा ही नजारा कोंडागांव जिले में देखने को मिला, जहां राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम अपने गृह ग्राम में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचीं। समारोह के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया।